बरहट,बुधवार को जमुई रेलवे स्टेशन पर लाइन पटरी पार करने के दौरान एक व्यक्ति गिरकर घायल हो गया. घायल की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के अक्षरा निवासी मनोज रावत (50) पिता रघुनंदन रावत के रूप में की गई है. इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे ईलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए. जहाँ की डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक रेलवे लाइन पार कर रहा था. इसी दौरान उसे चक्कर आ गया और वह पटरी पर गिर पड़ा. पटरी पर गिरने से उसके सिर में गंभीर चोटें आई और वह वहीं बेहोश हो गया. घटना की सूचना पाकर परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक को छोटे – छोटे दो बेटा एबं दो बेटी हैं. मृतक मलयपुर बजार स्थित एक दुकान में दर्जी का काम कर कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था.
बरहट से शशि लाल की रिपोर्ट



