जमुई, लूटपाट की घटना में संलिप्त कुख्यात अपराधी को पुलिस ने एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत भोलाडीह करहरा निवासी भेलू यादव पिता दिनेश यादव के रूप में हुई है। गिरफ्तार अपराधी भेलु यादव झाझा और लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में चार लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर अपराधी भेलू यादव की गिरफ्तारी की गई है।
भेलू यादव लूट कांड की घटना को अंजाम देने के बाद पुलिस से बचने के लिए बिहार से पश्चिम बंगाल भाग जाता था। उसके बाद कुछ दिनों के बाद बंगाल से बिहार आकर फिर लूट की घटना को अंजाम देता था। गिरफ्तार अपराधी भेलू यादव के द्वारा लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बम काली के समीप 8 मार्च 2022 को सीएसपी संचालक के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। उसके बाद दोबारा बम काली के समीप ही 18 मई 2022 को भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी के साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।
झाझा थाना क्षेत्र में भेलू यादव ने 3 जून 2022 को कावर मोड़ के समीप भारत फाइनेंस कंपनी के कर्मी से लूट की घटना को अंजाम दिया, उसके बाद झाझा थाना क्षेत्र में 26 जून 2022 को नरगंजो के समीप भदवरिया जंगल में एक लोहा व्यवसाय से लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था। भेलू यादव के साथ लूटपाट में संलिप्त अन्य अपराधी कर्मी को पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। कुख्यात अपराधी भेलू यादव की गिरफ्तारी के लिए गठित टीम में झाझा थानाध्यक्ष राजेश शरण, पुलिस अवर निरीक्षक सुबोध कुमार, सहायक अवर निरीक्षक दिलीप कुमार चौधरी टाइगर मोबाइल झाझा और DIU की टीम एक कर्मी शामिल थे।
कुमार नेहरू के साथ धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट