मलयपुर लक्ष्मीपुर मुख्य मार्ग बनगामा चौक के समीप ट्रक संख्या बीआर 46 जी 4847 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे 10 फीट नीचे नहर में पलटी मार दी। इस दुर्घटना में ट्रक चालक एवं उप चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत हरनाहा गांव निवासी कैलाश यादव पिता लेखो यादव व गांव के उप चालक फुटस यादव के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार ट्रक लक्ष्मीपुर की ओर से आ रहा था। तकरीबन 5:00 बजे सुबह में बनगामा चौक के पास मलयपुर की ओर से आ रही एक अज्ञात वाहन में चकमा दे दिया। जिस कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी पुलिया से टकराते हुए 10 फीट नीचे नहर में पलट गई।
गनीमत रही कि सड़क किनारे शीशम के पेड़ में जाकर ट्रक का बॉडी फंस गई। जिस कारण चालक और उप चालक दोनों बाल-बाल बच गए। इस दुर्घटना में ट्रक का बॉडी एवं अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा बरहट थाना के पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गस्ती कर पीटीसी राम सुरेश प्रसाद सिंह घटनास्थल पर पहुंचा और चालक ओर उप चालक को प्राथमिक उपचार के लिए ले गया।इस संबंध में बरहट थानाध्यक्ष आजाद ने बताया कि दुर्घटना में चालक ओर उप चालक को मामूली चोटें आई है दोनों खतरे से बाहर है आगे की कार्रवाई की जा रही है।
बरहट से शाशिलाल की रिपोर्ट



