जमुई, गुरुवार की रात हत्या के एक मामले में फरार चल रहे पूर्व मुखिया प्रतिनिधि पप्पू मंडल की गिरफ्तारी के लिए जमुई पुलिस के दर्जनों पुलिसकर्मी रात 12:00 बजे पप्पू मंडल के घर संथू गांव पहुंची थी। बताया जाता है कि पुलिस द्वारा पप्पू मंडल की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे सर्च अभियान के दौरान गांव में रोडेबाजी की घटना सामने आई है। रोडेबाजी और पिटाई में आधा दर्जन महिला और पुरुष के घायल होने की बात कही गई है। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस कई लोगों के कई घरों में घुसकर महिलाओं, बच्चों और युवकों के साथ मारपीट की। इस मामले को लेकर आज गांव के दर्जनों महिलाएं पुलिस टीम के खिलाफ शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंचकर शिकायत वरीय पुलिस पदाधिकारियों के समक्ष दर्ज कराया है।
देखिए वीडियो…..
फरार आरोपी को पकड़ने संथू गांव गई पुलिस टीम पर गांव की महिलाओं ने लगाया मारपीट करने का आरोप
