सोनो, प्रखंड के चरका पत्थर थाना क्षेत्र में सुभाष यादव अपने भतीजे त्रिलोकी यादव को मोटरसाइकिल पर बैठाकर सोनो से अपने घर नावायार थाना चरकापत्थर जा रहा था. घर जाने के दौरान बिसनपुर मोड़ के पास पीछे से आ रही अज्ञात बोलेरो कार ने टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी गंभीर थी कि इस घटना में चाचा और भतीजा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना पर स्थानीय लोगों ने दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो में लाया गया. वहां से डॉक्टरों ने दोनों को सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में दोनों का इलाज किया जा रहा है वही भतीजे की हालत स्थिर है. जबकि मोटरसाइकिल चालक सुभाष यादव की हालत ज्यादा गंभीर है.
जमूई टुडे न्यूज़ डेस्क




