लक्ष्मीपुर, लोक आस्था का महापर्व छठ पर्व का बिहार एवं उत्तर प्रदेश में काफी महत्व है। बिहार में छठ पूजा को लेकर एक अलग ही उत्साह और उमंग लोगों में देखने को मिलता है। छठ पर्व में सूर्य देव की उपासना किया जाता है। कहा जाता है कि छठ माता सूर्य देव की बहन है। सूर्य देव की पुजा करने से छठ माई प्रसन्न होती है, और श्रद्धालुओं की सभी मुरादें पूरी करती है।
छठ पर्व में कई श्रद्धालु अपने श्रद्धा अनुसार दान पुण्य भी करते हैं ताकि जो लोग आर्थिक रूप से सक्षम नहीं है, उनको भी छठ पर्व करने में परेशानी ना हो इसी क्रम में आज लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मड़ैया ग्राम धरवा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र साहू एवं सहयोगी प्रभु दयाल साह, संतोष साह,राकेश रोशन, विकास साह, अमर कुमार, निवास यादव,अवध यादव, विपिन यादव, सुनील यादव, विष्णु यादव के द्वारा डाला छठ पर्व के शुभ अवसर पर पूरे पंचायत में छठ पर्व करने वाले व्रतियों के बीच नारियल वितरण किया गया।
धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट