झाझा : बलियाडीह गांव में 16 फरवरी को दो समुदायों के बीच हुई घटना के मामले में पुलिस ने चार नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ राजेश कुमार ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी कि गिरफ्तार अभियुक्तों में मो. रियाज अंसारी, मो. नोशाद अंसारी, मो. मिकाइल अंसारी और मो. रहुफ मियां शामिल हैं। सभी को बलियाडीह गांव से गिरफ्तार किया गया।
इस मामले में अब तक कुल 41 लोग नामजद हैं और 50-60 लोग अज्ञात के रूप में चिह्नित किए गए हैं। पुलिस अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जिनमें मुख्य आरोपी हसन अखलाक भी शामिल है।
एसडीपीओ ने बताया कि कई अन्य अभियुक्त दूसरे प्रदेशों में छिपे हुए हैं, जिनकी पहचान की जा रही है। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द ही सभी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
झाझा से सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.