लक्ष्मीपुर, प्रखंड के नौकाडीह गांव में देर शाम अपराधियो ने पुरानी रंजिश में एक युवक को गोली मार दिया। गोली युवक के जांघ में लगी और आर पार हो गई। घायल युवक की पहचान लक्ष्मीपुर प्रखंड के नौकाडीह निवासी सुरेंद्र मंडल 28 वर्ष पिता कन्हैया मंडल के रूप में हुए है। बताया जाता है कि सुरेंद्र मंडल देर शाम शौच के लिए अपने घर से बाहर गया था। गांव में ही काली मंदिर के समीप तीन अपराधियों ने उसका रास्ता रोक लिया। अपराधियों से घिरा देखकर वहां से भागने लगा। भागने के दौरान ही अपराधियों ने सुरेंद्र मंडल के ऊपर दो गोली चला दिया। जिसमें 1 गोली सुरेंद्र मंडल के जांघ में लग गया और वह वहीं जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण काली मंदिर की ओर दौड़ पड़े।
ग्रामीणों को आता देख अपराधी मौका देख कर फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीण और परिवार जनों द्वारा घायल सुरेंद्र मंडल को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लाया गया। घटना ले बारे में सुरेंद्र मंडल ने बताया कि 2010 में उनके पिता कन्हैया मंडल और उनके साथी जीवन सिंह की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनो के हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सोहित मंडल और अन्य का नाम आया था। इस मामले में एक आरोपी जेल बंद है और सजा भी काट रहा है। वही सोहित मंडल उस समय मामले में बरी हो गया था। सोहित मंडल ही फिर अब मुझे मारने की कोशिश कर रहा है।
सुरेंद्र मंडल ने बताया कि रविवार देर शाम जब वह शौच के लिए गया था। तभी पहले से सोहित मंडल तीन लोगो के साथ घात लगाए बैठा था। जब वह भागने की कोशिश किया तो सोहित मंडल ने गोली चला दी, जिससे एक गोली उसके जांच में लग गया।फिलहाल सुरेंद्र मंडल की स्थिति खतरे से बाहर बताया जाता है।
इधर घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही पुलिस सदर अस्पताल पहुंच कर घायल युवक से घटना की जानकारी लिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
जमुई से लक्ष्मण आर्य की रिपोर्ट