जमुई, सदर थाना क्षेत्र के अंबा सिमरिया, मनियाडा गांव में गणेश चतुर्थी पूजा के दौरान आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। आर्केस्ट्रा के दौरान कार्यक्रम में बार बालाओं ने अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए। बार बालाओं के साथ ठुमके लगाते हुए हथियार के साथ एक व्यक्ति का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आरोपी व्यक्ति अश्लील गाने के साथ पिस्तौल लहराते हुए जमकर डांस कर रहा है। उक्त व्यक्ति का तमंचे के साथ डिस्को करते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति अवैध हथियार हाथ में लिए लूंगी और शर्ट पहनकर जमकर भोजपुरी गाना पर डांस करता हुआ दिख रहा है।
वीडियो मंगलवार का बताया जाता है, जो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में चारों ओर कुछ युवक व अन्य ग्रामीण भी खड़े हुए हैं। अवैध हथियार के साथ दिख रहे व्यक्ति की पहचान रामधनी महतो के रूप में हुई है। जो अपराधिक किस्म का बताया जाता है। मिलीं जानकारी के अनुसार बीते मंगलवार को गणेश चतुर्थी पर अंबा सिमरिया गांव में गणेश भगवान की प्रतिमा स्थापित किया गया।इस मौके पर पूजा कमिटी के द्वारा अर्केटा का प्रोग्राम कराया गया था। गणेश प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार देर रात कर दिया गया है।
आरोपी रामधनी महतो
वही मामला संज्ञान में आते ही पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रामधनी महतो को वायरल वीडियो के आधार पर गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के पूछताछ में रामधनी महतो ने बताया कि अवैध हथियार गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा दिया गया था। पुलिस उसके बयान पर हथियार देने वाले व्यक्ति की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आरोपी रामधनी महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास के भी बारे में पता लगाने में जुट गई है।
कुमार नेहरू कि रिर्पोट