जमुई, बरहट प्रखंड अंतर्गत संचालित कृत्यानंद मध्य विद्यालय में गुरुवार को डीआरडीओ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ पूर्णेन्दु चतुर्वेदी और डॉ. ईशा यादव ने स्कूल का भर्मण किया।मौके पर शिक्षक व शिक्षकाओं ने उन्हें फूलमाला पहनकर स्वागत की।पश्चात वैज्ञानिकों ने स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं बच्चों को वैज्ञानिकडॉ. पूर्णेन्दु चतुर्वेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए ऑपरेशन सिंडर में डीआरडीओ की भूमिका की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे डीआरडीओ देश की रक्षा प्रणाली को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

वैज्ञानिक डॉ. चतुर्वेदी ने बच्चों को वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया और संरेखण परमाणु, रडार, ड्रोन और मिसाइल जैसी तकनीकों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यालय के बच्चों और शिक्षकों की टीम को डीआरडीओ आने का निमंत्रण भी दिया। ताकि वे वैज्ञानिक अनुसंधान और रक्षा प्रौद्योगिकी को नजदीक से समझ सकें।
डॉ. ईशा यादव ने बालिकाओं को दी विज्ञान में करियर बनाने की प्रेरणाइस दौरान डॉ. ईशा यादव ने बालिकाओं को विशेष रूप से वैज्ञानिक बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि भारत में महिला वैज्ञानिकों की संख्या अपेक्षाकृत कम है।इसलिए ज़रूरत है कि अधिक से अधिक लड़कियाँ इस क्षेत्र में आगे आएं।उन्होंने छात्रों को वैज्ञानिक अनुसंधान के महत्व को समझाया और वैज्ञानिक सोच को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया।बता दें की डॉ. पूर्णेन्दु चतुर्वेदी मूलतः बिहार के मलयपुर से हैं, जबकि डॉ. ईशा यादव दिल्ली की निवासी हैं।इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएँ एवं अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
बरहट से शशिलाल की रिपोर्ट



