जमुई, लछुआड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जाजल मोड़ के पास मंगलवार की रात कुछ बदमाशों ने एक ई रिक्शा चालक को गोली मार कर घायल कर दिया सूत्रों के माने तो किराया मांगने को लेकर चालक को बदमाशों ने ताबड़तोड़ तीन गोली पेट और छाती में मारकर बुरी तरह घायल कर दिया घटना की सूचना लछुआड़ और सिकंदरा थाना की पुलिस दी गई जिसके बाद आनन फानन में मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा घायल ई रिक्शा चालक को इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ई रिक्शा चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर घनश्याम सुमन ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।
वही घायल ई रिक्शा चालक की पहचान सिकंदरा निवासी शंभू साव के पुत्र राजा कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि ई- रिक्शा चालक तीन-चार युवकों को लेकर जाजल गांव की ओर गया था। जाजल मोड़ के पास सभी युवक नीचे उतर गए। उसके बाद ई रिक्शा चालक के द्वारा किराया मांगा जाने लगा। लेकिन युवकों के द्वारा किराया देने से इनकार कर दिया गया। तब चालक ओर सवारी के बीच किराया के लेनदेन को लेकर तूतू मैं-मैं हुई। फिर दोनों के बीच बहस शुरू हो गया। उसके बाद बदमाशों ने ई रिक्शा चालक के पेट और छाती में ताबड़तोड़ तीन गोली दाग दी । जिससे ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
डॉक्टर घनश्याम सुमन ने बताया कि युवक को तीन गोली मारी गई है। जिसमें एक गोली युवक के शरीर के आर पार हो गई।वही दो गोली शरीर के अंदर ही फंसी हुई है।जिस वजह से बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर किया गया है। सूचना की खबर पा कर टाउन थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी भी अपने दलबल के साथ सदर अस्पताल पहुंचे, जहां घायल ई- रिक्शा चालक से घटना की पूरी जानकारी जुटाई वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
प्रवीण कुमार दुबे की रिपोर्ट