बरहट -बिहार पुलिस मुख्यालय के द्वारा शुक्रवार को वरीयता के आधार पर सब इंस्पेक्टर का इंस्पेक्टर के पद पर किए गए प्रोन्नति लिस्ट जारी किया गया है। जारी लिस्ट के अनुसार मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह को इंस्पेक्टर के पद पर प्रोन्नति मिली है । प्रोन्नति मिलने से थाना के पुलिस कर्मियों में खुशी की लहर है। बताते चलें की वीरभद्र सिंह तेज तर्रार पुलिस पदाधिकारी तौर पर जाने जाते हैं। उन्होंने जिले के कई थाने के थानाध्यक्ष का पद पर कार्य कर चुके हैं।इस दौरान उन्होंने हत्या, लूट, डकैती सहित कई मामलों का खुलासा किया है। वर्तमान में मलयपुर थाना के थानाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। लेकिन प्रोन्नति मिलने के बावजूद भी फिलहाल वेतनमान में बदलाव नहीं किया गया है। उन्हें अपने ही वेतनमान में कार्यकारी प्रभार के अंतर्गत नए पद पर उत्तरदायित्व को निभाना होगा। अब उनकी वर्दी पर सितारों की चमक बढ़ जाएगी। उन्हें इस पद के लिए तय प्रशासनिक, अनुशासनिक एवं विधिक प्राधिकार भी मिल जाएंगे। तथा जल्द ही शपथ के बाद नई जिम्मेदारी दी जाएगी। वहीं वीरभद्र सिंह को प्रोन्नति मिलने पर राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी लेबर सेल के जिलाध्यक्ष बच्चु तांती, मुखिया कपिलदेव प्रसाद, अशोक राव ,समाजसेवी ललन सिंह ,बलराम यादव सहित कई गणमान्य लोगों ने शुभकामना दी है।
बरहट से शशिलाल की रिपोर्ट