सिकंदरा, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय सिकंदरा में संबल योजना के तहत दिव्यांग जनों के बीच ट्राई साइकिल, वैशाखी और व्हीलचेयर का निशुल्क वितरण किया गया। इसके साथ ही जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग जमुई के द्वारा द्वितीय किस्त में वस्त्र वितरण योजना अंतर्गत 98 कंबल का वितरण किया गया।
जानकारी देते हुए जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि
प्रखंड कार्यालय सिकंदरा में संबल योजना के अंतर्गत स्क्रीनिंग समिति के द्वारा अनुशंसित दिव्यांग जनों के बीच 5 ट्राई साइकिल दो वैशाखी 3 व्हीलचेयर तथा एक स्टिक का वितरण किया गया। सहायक निदेशक, जिला समाजिक सुरक्षा कोषांग जमुई के द्वारा द्वितीय किस्त में वस्त्र वितरण योजना अंतर्गत 98 कंबल का वितरण किया गया है, साथ ही साथ अनुमंडल पदाधिकारी जमुई, अपर अनुमंडल पदाधिकारी जमुई एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी जिला जमुई के द्वारा युद्ध स्तर पर कंबल वितरण का कार्य संपादित किया जा रहा है। बताते चले कि इसके पूर्व प्रथम किस्त में कुल 1597 कम्बलों का वितरण सुनिश्चित कराया जा चुका है।
कुमार नेहरू कि रिपोर्ट
जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रखंड कार्यालय में दिव्यांग जनों के बीच सहायता उपकरण का वितरण
