पुलिस की गिरफ्त में ई रिक्शा चोर
झाझा– चोरी की ई रिक्शा के साथ एक चोर को पुलिस ने पकड़ा है जिसके निशानदेही एक अन्य चोरी का ई रिक्शा भी बरामद हुआ। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने इस संदर्भ में बताया कि छापा गांव के रहने वाले धीरज कुमार ने थाना में ई रिक्शा चोरी होने का मामला गुरुवार को दर्ज करवाया था। जिसमे ई रिक्शा मालिक ने जानकारी दी थी कि बुधवार को ई रिक्शा घर के पास लगाकर खाना खाकर सो गया था और दूसरे दिन सुबह घर के पास नही था। जिसके बाद पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई।
पुअनि मुकेश कुमार के द्वारा छानबीन में पता चला कि चोरी का ई रिक्शा लेकर एक युवक नगर क्षेत्र के मछली पट्टी की ओर जा रहा है जिसके बाद उक्त स्थल पर पहुंचा तो युवक ई रिक्शा लेकर भागने लगा जिसे गिरफ्तार कर ई रिक्शा जब्त किया। पकड़े गए चोर की पहचान कृष्णा कुमार उर्फ किशन कुमार है जो सिकरडीह का रहने वाला है। उसके निशानदेही पर अलकजरा से भी एक चोरी का ई रिक्शा बरामद हुआ है। कागजी कार्रवाई करने के बाद गिरफ्तार चोर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
झाझा से सोनू कुमार सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.