बरहट-शनिवार को मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कर्मण पहाड़ी के समीप मियां आहार में नहाने के दौरान डूबे व्यक्ति का शव 14 धंटे के वाद रविवार की सुबह 4 बजे आहार में तैरता हुआ दिखाई दिया। जिसके बाद स्वजनों ने इसकी सूचना मलयपुर थानाध्यक्ष को दिया। सूचना मिलते ही एसआइ नित्यानंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और शव को आहार से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया। मृतक की पहचान देवाचक गांव निवासी नारायण मांझी 45 वर्ष पिता भरोसी मांझी के रूप में की गई है।
पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव गांव पहुंचा की मृतक के परिवार वालों की चित्कार से पूरा गांव माहौल गमगीन हो गया। मृतक के पत्नी सविया देवी की रो- रो कर बुरा हाल था। वहीं उसकी बेटी अपने पिता के शव से लिपट दहाड़ मार रो रही थी।मृतक के पत्नी अपने भाग्य को कोसते हुए बार-बार बेहोश हो जा रही थी। वही गांव की महिलाएं उसे ढांढस बढ़ा रहे थे।किंतु हर कोई की आंखें नम थी। हर कोई उनके मृदुल व्यवहार की चर्चा कर रहा था। जिसने भी यह मंजर को देखा सबकी आंखें नम थी। मृतक गांव में ही मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करता था।वे अपनी पीछे पत्नी समेत चार बेटी तीन बेटा को छोड़ चले गए।
इस संबंध में मलयपुर थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया की शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है ,आगे न्याय उचित कार्रवाई की जाएगी।
बरहट से शशि लाल की रिपोर्ट