Jamui , चरकापत्थर थाने की पुलिस ने शराब कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई करने में सफलता मिली है। मगर शराब कारोबारी पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहा। शनिवार की रात में गस्ती के दौरान थानाध्यक्ष विशाल कुमार के नेतृत्व में असरखो जंगल की तरफ से आ रही एक अपाची बाइक कि चालक की नजर पुलिस पर पड़ते ही शराब कारोबारी बाइक छोड़कर जंगल के रास्ते फरार हो गया। शराब कारोबारी अंधेरे का फायदा उठाते हुए भागने में कामयाब रहा।
पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो एक काली रंग की बैग से 65 बोतल विदेशी शराब 375ml करके कुल 24 लीटर शराब बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने काफी देर तक अपने पुलिस जवानों के साथ आसपास के इलाके में छापेमारी की मगर शराब कारोबारी हाथ नहीं लगा। पुलिस ने शराब एवं बाइक को थाना लाकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह बता दें कि शराब कारोबारी को झारखंड से शराब लेकर जंगल के रास्ते असरखो में शराब प्रवेश करने में काफी सहूलियत होती है। पुलिस के द्वारा शराब कारोबारी पर पैनी नजर रखी हुई है। इस कार्रवाई में चरकापत्थर थाने के एसआई प्रमोद कुमार राम व जवान भी मौजूद थे।
सोनो से योगेंद्र प्रसाद उर्फ कुंदन की रिपोर्ट



