जमुई, राष्ट्रीय रक्तदाता दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में जिलाधिकारी श्री नवीन ने रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने इस मुहिम की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है, इससे किसी ज़रूरतमंद की जान बचाई जा सकती है। सभी को इसमें सहभागिता करनी चाहिए।स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान कर समाज की बड़ी सेवा कर सकता है और इससे शरीर पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ सभी पदाधिकारी और चिकित्सकों ने भी रक्तदान कर जन-जागरूकता का संदेश दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति प्रेरित करना और यह संदेश देना था कि “आपका एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की डोर बन सकता है।”
Jamui Today News Desk



