जमुई, जिले के लछुआर थाना क्षेत्र के हुसैनीगंज में आपसी घरेलू विवाद में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मृतक व्यक्ति मोटरसाइकिल से फेरी लगाकर गांव-गांव घूमकर कपड़े का व्यापार करता था। मृतक व्यक्ति की पहचान हुसैनीगंज गांव निवासी सुखदेव मोदी के पुत्र नंदलाल मोदी 45 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र ने बताया कि कल शाम मेरे पिता काम से वापस लौटने के बाद शराब पीकर घर आए थे। उसके बाद शराब के नशे में मेरी मां और हम लोगों के साथ झगड़ा करने लगे। झगड़ा के दौरान सभी को घर से बाहर निकाल दिया उसके बाद रात में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। सुबह जब हम लोग कमरे में जाकर देखा तो वह पंखे से लटक कर आत्महत्या कर लिया है।
परिजनों द्वारा इस बात की जानकारी लछुआर थाना को दिया गया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जमुई भेज दिया है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों में शोक व्याप्त है। उसके पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। बताया जाता है कि मृतक पहले छत्तीसगढ़ में रहकर फेरी लगाकर कपड़े का व्यवसाय करता था। तीन महीना पूर्व वह अपने घर वापस लौटा था।
जमुई टुडे न्यूज़ डेस्क



