जमुई जिले में अवैध बालू खनन की रोकथाम के लिए प्रशासन की संयुक्त टीम बना कर जिले के अलग अलग जगह में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम ने बालू लदे तीन अवैध ट्रैक्टर को जप्त करते हुए दो लोगो को गिरफ्तार किया। एसडीओ अभय तिवारी के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक जमुई, जिला परिवहन पदाधिकारी जमुई एवं खनन निरीक्षक की संयुक्त टीम के द्वारा जमुई जिले में नवीनगर, मझवे, दौलतपुर, खड़गौर, बिहारी, गुग्गुलडीह , कोहबरवा, लक्ष्मीपुर, बरहट , लिडुंबा आदि स्थल पर छापेमारी की गई। बालू लदे अवैध ट्रैक्टर को जप्त कर खनन पदाधिकारी एवं जिला परिवहन पदाधिकारी के द्वारा अग्रेतर विधिसम्मत कार्यवाही की जा रही है।
अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर किया गया जप्त, दो आरोपी गिरफ्तार



