घायल मनोज पासवान
जमुई जिला के लछुआड़ थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में मछली मारने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। मारपीट के दौरान एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया है। गोली युवक के पेट को छूकर निकल गई है। मारपीट में एक पक्ष के युवक समेत चार लोग घायल हैं।
बताया जाता है कि मछली मारने को लेकर मथुरापुर गांव में श्री राम पासवान के बेटा मनोज पासवान और बीरबल पासवान के बेटा मनीष पासवान के साथ विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर श्री राम पासवान और बीरबल पासवान के परिवार के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान मनीष पासवान पर श्रीराम पासवान के बेटे मनोज पासवान पर गोली मारने का आरोप लगा है। जिससे मनोज पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। गोली मनोज पासवान के पेट के पास से छूकर निकल गई है। मारपीट की घटना में मनोज पासवान के पिता श्रीराम पासवान, चाचा सूरज पासवान और बहन पूजा कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल श्री राम पासवान
घटना के बारे में घायल मनोज पासवान ने बताया कि गांव में 2 दिन पूर्व मछली मारने को लेकर लड़ाई हुई थी। गांव के मनीष पासवान ने मेरे ऊपर मछली चोरी करने का आरोप लगाकर मारपीट किया था। इसके बाद आज दोबारा मनीष पासवान, बीरबल पासवान, सकलदेव, कुणाल , विनय आदि 10 से 12 की संख्या में आकर लाठी , डंडे , लोहे के रोड से लैस होकर मेरे परिवार के साथ मारपीट करने लगा, इसी दौरान मनीष पासवान ने बंदूक से मेरे ऊपर गोली चला दिया।
इधर मारपीट एवं गोलीबारी की घटना की सूचना पर पुलिस संध्या करीब 5 बजे घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस ने घायल मनोज पासवान के बयान के आधार पर अग्रेतर विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है। साथ ही, घटना के तथ्यों एवं परिस्थितियों से अवगत 2 लोगों को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है।
जमुई टुडे न्यूज़ डेस्क