Jamui, सोनो थाना क्षेत्र अंतर्गत खपरिया पुल के समीप आज सुबह दो चार पहिया वाहन की आमने सामने टक्कर हो गई। आमने-सामने की टक्कर से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। बताया जाता है कि पिकअप वाहन पटना से चकाई की ओर जा रहा था , जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 46 C 6072 है। तभी सामने से आ रही एक महिंद्रा KUV 100 देवघर से लखीसराय की ओर जा रहे था, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर BR 53 N8740 है। अचानक एक गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरे गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे गाड़ी में सवार 2 लोग घायल हो गए हैं।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी सोनो पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंचे सोनो थाना के एसआई दशरथ राय ने दोनों घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायल की पहचान लखीसराय जिला के बड़हिया गांव निवासी राजू राम, अशोक धाम निवासी सियाराम के पुत्र भीम सिंह, दोनो घायल को समुदाय स्वास्थ्य केंद्र सोनो में भर्ती कराया गया है। मौके पर सोनो पुलिस पहुंचकर घटना स्थल की जांच में जुटी गई है।योगेंद्र प्रसाद उर्फ कुंदन की रिपोर्ट