जमुई की 23 साल की पर्वतारोही अनीशा दुबे लद्दाख के DZO JANGO के 21 हजार फीट चढ़ाई कर फहराया तिरंगा

अनीशा इससे पहले 2021 में हिमाचल प्रदेश के पतालसु पर्वत पर 14 हजार फीट की चोटी पर फतह हासिल कर तिरंगा लहराया था।

अपने हौसले और जज्बे के साथ अनीशा सितंबर 2022 में माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप तक पहुंचकर जिले का नाम रोशन किया था। माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर पहुंचना भी बहुत बड़ी चुनौती माना जाता है।

WhatsApp Video 2023-08-20 at 4.01.04 PM

WhatsApp Video 2023-08-20 at 4.01.04 PM

अनीशा जिले में लड़कियों के बीच एक मिसाल कायम कर रही है ,अनीशा कठिनाइयों से गुजरते हुए पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ रही है।

अनीशा दुबे के सिर से बचपन में ही पिता का साया उठ गया था। वो कठिन परिस्थितियों से लड़ते हुए बिना हार माने जमुई और देश का नाम रोशन कर रही है।

WhatsApp Video 2023-08-20 at 4.01.03 PM (1)

WhatsApp Video 2023-08-20 at 4.01.03 PM (1)

अनीशा की आर्थिक स्थिति काफी दयनीय है, पिता के गुजरने के बाद वह अपने मां के साथ रहती है। पर्वतारोहण के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए वह स्पॉन्सर की तलाश कर रही है।

WhatsApp Video 2023-07-08 at 6.48.04 AM

WhatsApp Video 2023-07-08 at 6.48.04 AM