जमुई के 81 वर्षीय अर्जुन मंडल को मिला  राष्ट्रपति से पुरुस्कार

अर्जुन मंडल को 2021-22 के प्लांट जीनोम सेवियर फार्मर्स अवार्ड से सम्मानित किया गया

जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड के चिनबेरिया  इलाके के 81 वर्षीय किसान अर्जुन मंडल को औषधिय पौधो की खेती  का संरक्षण करने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों पुरस्कृत किया गया

अर्जुन मंडल ने इंटर पास कर 1969 में होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज भागलपुर से डिप्लोमा किया था। वे 1970 से औषधीय पौधों को संरक्षित करते आ रहे हैं।

उन्होंने ज्यादातर पौधे जमुई जिला में मौजूद वन्य क्षेत्र से ही ढूंढकर अपने बगीचे में लगाया है। इसके अलावा कई कृषि महाविद्यालय और कृषि वैज्ञानिकों द्वारा भी कई प्रकार के औषधीय पौधा उपलब्ध कराया गया है।

अर्जुन मंडल के  औषधीय बगीचा में ढाई सौ से भी अधिक किस्म के 20 हजार के करीब पौधे उपलब्ध हैं। अर्जुन मंडल पांच दशकों से औषधि पौधों की खेती कर रहे हैं।