Jamui : जमुई के जनसेवक के रूप में राजनीतिक शुरुआत करने वाले अमरेंद्र कुमार अत्रि ने आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। आज जमुई शहर के द्वारिका विवाह भवन में आयोजित दिव्यागजन एवं जीविका दीदी सम्मान समारोह का आयोजन कर इसकी औपचारिक घोषणा कर दी गई है। जनसेवक अमरेंद्र कुमार अत्रि उर्फ खोखन जी ने सभा को संबोधित करते हुए हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों को विश्वास दिलाया कि आने वाले चुनाव में हमारा साथ दीजिए मैं आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा।
लोकल फोर वोकल पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि आपकी समस्याओं का निदान आपके बीच रहने वाले सेवक ही कर सकते है। आगे उन्होंने भ्रष्टाचार और जनता से जुड़ी जनकल्याणकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने बताया कि मैं और मेरे कार्यकर्ता लगभग 6 महीने से गांव गांव घूमकर वहां के वंचित लोगों की मदद कर रहे है। मैं अपने सीमित संसाधनों के बदौलत ही आपकी मदद कर रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा।
मीडिया से बात करते हुए उन्होंने स्थानीय नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि शिकारी आयेगा जाल बिछाएगा पर इस बार आप लोग फसना नहीं है। मेरे हाथों को मजबूत कीजिए मैं आपका बेटा और भाई बनकर आपके बीच रहकर आपकी समस्याओं का निदान करूंगा। अंत में अपने संबोधन में उन्होंने अपने द्वारा किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी लोगो से साझा की और विश्वास दिलाया कि आगे भी मेरी मदद जारी रहेगी।
आज के इस कार्यक्रम में उन्होंने हजारों दिव्यांगों को कंबल देकर सम्मानित किया साथ ही जीविका दीदियों को भी शॉल देकर सम्मानित किया। मौके पर जिला दिव्यांग संगठन बिहार के जिलाध्यक्ष संतोष पांडे, अगस्त उपाध्याय, चंद्रशेखर मेहता, मुंशी रविदास, अधिकलाल मंडल, कलाम, लुकमान, जमशेद सहित हजारों लोग उपस्थित थे।
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.