फाइल फोटो मृतक महिला और पति और टूटा हुआ घर
जमुई जिले के सोनो थाना क्षेत्र के ढोढरी पंचायत अंतर्गत निमारे गांव में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सुबह करीब 5 बजे एक जर्जर मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिसकी चपेट में आकर वहां सो रहे दंपति मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए मलबे से पति-पत्नी को बाहर निकाला। लेकिन तब तक 30 वर्षीय रूबी देवी की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। उनके पति संजय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले झाझा के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, जहां से हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने उन्हें पटना रेफर कर दिया। हादसे के बाद गांव में मातम पसर गया। परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
ग्रामीणों की मदद से मलबा हटाया गया, लेकिन सबसे दुखद बात यह रही कि मृतका का शव बिना पोस्टमार्टम के ही जल्दबाज़ी में जला दिया गया। इस हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी। हालांकि, सोनो थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन वह मामले की जांच अपने स्तर से कर रही है। इस दर्दनाक घटना से पूरे गांव में शोक की लहर है और लोग सदमे में हैं।
सोनो से योगेन्द्र प्रसाद यादव की रिपोर्ट
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.