जमुई/चकाई, मुंगेर के सांसद जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह उर्फ राजीव रंजन सिंह को जदयू का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने पर चकाई में जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में खुशी मनाई और मिठाई का वितरण किया. जैसे ही शाम को ललन सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा हुई वैसे ही चकाई स्थित जदयू कार्यालय में जदयू कार्यकर्ता एकजुट होने लगे और मिठाई बांटा.
जदयू प्रखंड अध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ललन सिंह के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर बधाई दी. कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के बीच मिठाई का वितरण किया और आतिशबाजी की.इस अवसर पर स्वर्ण प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह, मुखिया कामेश्वर दास, सुमित कुमार प्रिंस, नीरज कुमार नगीना, चुलबुल राय सुनील चौधरी नकुल यादव निरंजन राय दिवाकर चौधरी, गुड्डू राय, पप्पू यादव, लक्ष्मण रजक, राम निरंजन राय, भगवान राय, दिलीप राय आदि मौजूद थे.
विकास कुमार लहेरी की रिपोर्ट




