सोनो थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित की गई। जनता दरबार में भूमि विवाद का मामला दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। इस प्रकार की भूमि संबंधी विवादों का निपटारे को लेकर अंचला निरीक्षण ब्रह्मदेव पासवान और थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम ने थाना परिसर में जनता दरबार आयोजित किया।
कुल 11 मामला आया। आज नया आवेदन छ: पहले से पांच आवेदन थे,चार मामला का निष्पादन किया गया। बाकी सात मामलों को आवेदन लेकर अगला शनिवार को दोनों पक्ष के लोगों को कागज के साथ बुलाया गया। अंचल निरीक्षक ब्रह्मदेव पासवान ने बताया कि मौके पर विभिन्न गांवों लोगों ने अपना अपना समस्या को लेकर आए। मौके पर उपस्थित थाना अध्यक्ष अब्दुल हलीम थाना के एसआई उपेंद्र कुमार सिंह, अंचल कर्मी कार्यपालक सहायक रंजीत कुमार थाना के कार्यपालक संजीव कुमार आदि मौजूद थे।
योगेंद्र प्रसाद उर्फ कुंदन की रिपोर्ट