जमुई, जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह भगवान महावीर के जन्मस्थली पहुंचे। जमुई जिले में सिकंदरा प्रखंड के लछुआर स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर भारत में जैन धर्म के लोगों के लिए प्रसिद्ध आस्था का केंद्र है। यह जैन मंदिर धर्मशाला अपनी भव्यता और शांति के लिए पूरे देश में जानी जाती है। जमुई की धरती पर जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर का जन्म हुआ था। इस जैन मंदिर में भगवान महावीर की 2600 साल पुरानी प्राचीन भगवान महावीर की प्रतिमा विराजित है। जमुई जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना के उपरांत उन्होंने भव्य जैन मंदिर का अवलोकन किया। मंदिर अवलोकन के दौरान उन्होंने मंदिर के प्रबंधक उज्जवल रत्न से मंदिर और वहां की सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि लछुआर स्थित जैन मंदिर और आसपास के इलाके को पर्यटन की दृष्टि से विकसित और सौन्दर्यीकरण करने की जरूरत है। जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के निर्देश पर मंदिर परिसर में विशाल आउटडोर एलइडी डिस्प्ले के साथ मंदिर परिसर की सुंदरीकरण के लिए उच्च तकनीक का रंग-बिरंगे लाइट लगवाया गया है। जिलाधिकारी द्वारा आज मंदिर परिसर में लगाए गए विशाल आउटडोर एलइडी डिस्पले का विधिवत उद्घाटन किया गया। आउटडोर एलइडी डिस्पले में जमुई जिले के पर्यटन स्थल के साथ-साथ भगवान महावीर और मंदिर के बारे में जानकारी का वीडियो दिखाया जाएगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालु जमुई के गौरवशाली इतिहास को जान सकेंगे।
जमुई जिलाधिकारी के इस सराहनीय कार्य के लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा उनको सम्मानित किया गया। मौके पर अमित कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी सिकंदरा, उज्ज्वल रत्न मंदिर प्रबंधक, सूर्यकांत बक्शी , अजय तिवारी , रमेश सिंह , विनोद शुक्ला बिजय मिश्रा,सभी कार्यालय सहायक, शैलेश, धीरज , अशोक जैन मंदिर पूज़ारी एवं समस्त जैन श्वेताम्बर सोसाइटी जैन मंदिर के कर्मचारीगण उपस्थित थे।
कुमार नेहरू की रिपोर्ट