बरहट -मुहर्रम पर्व को लेकर शानिवार को मलयपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक अंचलधिकारी दिलीप कुमार के उपस्थित में आयोजित की गई।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने किया। बैठक में थाना क्षेत्र के सामाजिक ,राजनीतिक एवं जनप्रतिनिधि के अलावा गणमान्य लोगों ने भाग लिया। मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए अंचलअधिकारी दिलीप कुमार ने कहा की मुहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे के साथ मिलजुलकर सौहार्द वातावरण मे मनाए।अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान नही देना है। कोई भी अफवाह की सूचना मिले तुरंत जानकारी पुलिस प्रशासन को दें।वहीं थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने कहा की पर्व और त्योहार सामाजिक एवं शांति का प्रतीक होता है। इसीलिए मुहर्रम पर्व को सभी लोग आपस में मिलजुल कर मनाएं। पर्व को शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है। माहौल बिगाड़ने बालों को किसी भी सुरत में उसे बक्सा नहीं जाएगा। उसके ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।पर्व के दिन संवेदनशील जगहों पर पुलिस बल की तैनात रहेगा।असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है।उन्होंने पर्व को शांति पूर्ण रुप से मनाने की अपील की है। बैठक में एएसआइ नित्यानंद सिंह, पुलेंद्र कुमार यादव, मो सरफुद्दीन अंसारी, बरियारपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि बलराम यादव,सरपंच शिवशंकर यादव,मोहम्मद छोटू अली, मोहम्मद चिक्कू अली,सुनील सिंह के अलावा कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
बरहट से शशिलाल रिपोर्ट।