जमुई जिले में सुखाड़ राहत अनुदान राशि के हस्तांतरण की शुरुआत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कर दिया गया है। जिले के समाहरणालय स्थित संवाद कक्ष में जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह और जिले के वरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जुड़कर कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान मौके पर कई किसान मौजूद थे जिनके खाते में सूखा राहत अनुदान राशि की हस्तांतरण किया गया। जमुई जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जमुई जिले में 28030 सुखाड़ से पीड़ित किसानों को 9 करोड़ 81 लाख 5000 रुपए की राशि का हस्तांतरण उनके बैंक अकाउंट में किया जाना है। पीड़ित किसानों के खातों में राशि की हस्तांतरण की शुरुआत कर दी गई है। जिले के सभी किसानों को छठ पर्व से पूर्व सुखाड़ राहत अनुदान राशि का हस्तांतरण कर दिया जाएगा।
जमुई जिले समेत 11 जिला को सुखग्रस्त घोषित किया गया है। अल्प और अनियमित वर्षा पात के फलस्वरूप उत्पन्न सुखाड़ की स्थिति में जमुई जिले के 10 प्रखंडों के अंतर्गत आने वाले सभी गांवों और टोला को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। सभी पीड़ित परिवारों को अनुदान के रूप में ₹3500 अनुग्राहिक राहत राशि पी० एफ० एम० एस० के माध्यम से सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किया जाना है। जिसमे जमुई जिले के आपदा से पीड़ित 28030 किसानो को 9 करोड़ 81 लाख 5000 रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह, एडीएम सत्येंद्र मिश्रा, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आर के दीपक , प्रखंड विकास पदाधिकारी जमुई समेत दर्जनों किसान मौजूद थे।
कुमार नेहरू कि रिपोर्ट