जमुई,नगरपालिका आम निर्वाचन 2022 के अवसर पर नगर परिषद जमुई एवं नगर पंचायत सिकंदरा अंतर्गत मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद एवं वार्ड काउंसलर के निर्वाचन हेतु जमुई नगर परिषद क्षेत्र एवं नगर पंचायत सिकंदरा में आज को नगर पालिका आम निर्वाचन 2022 के प्रथम चरण में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया। आज सुबह प्रात:5:00 बजे से जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह- जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा समाहरणालय में संवाद कक्ष स्थित जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान प्रारंभ होने की गहन मॉनिटरिंग की गई एवं शांतिपूर्ण मतदान के संपादन हेतु उनके द्वारा मतदान केंद्र संख्या 12 मध्य विद्यालय महिसौडी सहित लगातार कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह-जिला पदाधिकारी अवनीश कुमार सिंह के द्वारा बताया गया कि जमुई जिला अंतर्गत नगर परिषद क्षेत्र एवं नगर पंचायत सिकंदरा में सुबह 7:00 बजे से 5:00 बजे तक शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। उन्होंने बताया कि जमुई नगर परिषद क्षेत्र एवं नगर पंचायत सिकंदरा अंतर्गत शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं स्वच्छ मतदान हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। जमुई जिले के जमुई नगर परिषद क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों पर लगभग 58% एवं नगर पंचायत सिकंदरा में लगभग 62% मतदाताओं के द्वारा अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी जमुई सह जिला पदाधिकारी जमुई अवनीश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक जमुई डा० शौर्य सुमन के द्वारा मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था सहित राज्य निर्वाचन आयोग बिहार पटना के निर्देश के आलोक में विभिन्न मतदान केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी जमुई के निर्देश के आलोक में शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष मतदान के संपादन हेतु सभी सेक्टर दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी, सुपर जोनल दंडाधिकारी सहित पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल सतत भ्रमणशील रहे।
जमुई टुडे न्यूज डेस्क