जमुई, पुलिस ने खैरा थाना क्षेत्र से फरार चल रहे नक्सली धर्मा मुर्मू ऊर्फ धर्मा टुडू को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फरार नक्सली की गिरफ्तारी खैरा थाना क्षेत्र के सकदरी गाँव स्थित उसके घर से किया है। फरार नक्सली धर्मा टुडू खैरा थाना क्षेत्र के हरनी पंचायत के खलारी गांव निवासी रीतलाल यादव हत्याकांड में नामजद अभियुक्त था और वह फरार चल रहा था।
सदर अस्पताल में मनचले का आतंक, सरेआम महिला स्वास्थ्य कर्मी के साथ कर दिया शर्मनाक हरकत
बताया जाता है कि 1 जून 2018 की देर रात में सिद्धू कोड़ा का एक बड़ा दस्ता खलारी गांव पहुंचा था और रीतलाल यादव के घरों को चारों ओर से घेर लिया और पूरे परिवार को बंधक बना लिया था और रीतलाल यादव को घर के आगे खलिहान में ले जाकर उसकी हत्या कर दिया था। रीतलाल यादव पर नक्सलियों ने मुखबिरी करने का आरोप लगाया था। नक्सली धर्मा मुर्मू के गिरफ्तारी के संबंध में खैरा थाना अध्यक्ष सिद्धेश्वर पासवान ने बताया कि धर्मा टुडू ऊर्फ धर्मा मुर्मू घर पर ही रह रहा था, इसकी गुप्त सूचना मिलने पर उसे उसके घर सकदरी गांव पहुंचकर छापेमारी अभियान चलाया गया। जहां पुलिस ने उसको उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार नक्सली को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मेडिकल जांच कराकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
जमुई टुडे न्यूज डेस्क