झाझा: अवैध बालू उठाव के मामले में एक होमगार्ड की गिरफ्तारी से विभाग में हड़कंप मच गया है। इस मामले में थानाध्यक्ष ने तत्परता दिखाते हुए होमगार्ड के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में गिरफ्तार गिरी यादव उर्फ कैलाश यादव बिहार पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात था और प्रखंड कार्यालय में कार्यरत था। हालांकि, वह कुछ दिनों से ड्यूटी से अवकाश पर था।
जानकारी के अनुसार झाझा थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को बलियो घाट से अवैध बालू उठाव की गुप्त सूचना मिली। उनके निर्देश पर एएसआई मुकेश कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर छापा मारा। वहां एक ट्रैक्टर अवैध रूप से बालू लादे हुए मिला, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा। पीछा करने पर चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया।
एएसआई द्वारा बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त करते हुए
पुलिस द्वारा जब्त किए गए ट्रैक्टर की जांच में सामने आया कि वह गिरी यादव की पत्नी के नाम पर पंजीकृत है। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध बालू उठाव में मुख्य भूमिका खुद होमगार्ड की ही थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया है।
जमुई टुडे न्यूज़ डेस्क
Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.