जमुई , जन सुराज के जमुई उपाध्यक्ष सह भावी जमुई विधानसभा प्रत्याशी संजीव कुमार सिंह के कार को ट्रक में जोरदार टक्कर मार दिया है। इस चक्कर में संजीव सिंह की स्कार्पियो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। इस टक्कर में संजीव सिंह के बच्चे को मामूली चोट आई है। टक्कर मारने के बाद मौके से ट्रक ड्राइवर ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।
मामले को लेकर संजीव कुमार सिंह ने बताया है कि, वे अपने परिवार के साथ सुबह करीब 8 बजे अपने घर से महिसौरी चौक की तरफ जा रहे थे, तभी लखीसराय के तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक पीछे से मेरी गाड़ी को टक्कर मार दिया।
इस दुर्घटना में जन सुराज के नेता संजीव कुमार सिंह बाल बाल बच गए।



