Jamui , पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चलाए जा रहे शराब तस्करों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत मलयपुर थानाध्यक्ष ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में बाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में पुलिस ने मलयपुर बस्ती के पास एक बाइक से लगभग 24 लीटर देसी शराब बरामद की है और दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही एक बाइक को भी जब्त किया गया।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र के बसम्मता गांव निवासी छोटू कुमार पिता उदरदेव यादवऔर सोनू कुमार पिता भरत यादव के रूप में हुई है। दोनों को पुलिस ने हिरासत में लेकर थाना लाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरीय पदाधिकारी को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ तस्कर शराब की खेप लेकर मलयपुर बस्ती की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार एएसआई प्रेमरंजन राय के नेतृत्व में वाहन जांच अभियान चलाया गया। जिसमें यह सफलता मिली। पूछताछ के दौरान दोनों आरोपितों ने स्वीकार किया कि वे जंगल से देसी शराब लाकर मलयपुर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में बेचने का काम करते थे। पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई जारी है।
बरहट से शशिलाल की रिपोर्ट



