मीडिया लोकतंत्र की आत्मा है: सुभाष
जमुई जिला का प्रसिद्ध फाइव स्टार जेनेक्स ब्रिज होटल में एससी/ एसटी नेता अखिल भारतीय पासवान उत्थान न्यास परिषद के जिला अध्यक्ष सुभाष पासवान की अध्यक्षता में चाय पर चर्चा के दौरान जमुई के पत्रकार बंधुओं की एक बैठक बुलाई गई। इस कार्यक्रम में मीडिया द्वारा बहुआयामी क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर प्रतिष्ठित पत्रकारों को जिला अध्यक्ष सुभाष पासवान एवं केकेएम कॉलेज के स्नातकोत्तर अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. गौरी शंकर पासवान के द्वारा संयुक्त रूप से अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया।
प्रो.गौरी शंकर पासवान ने कहा कि पत्रकार राष्ट्र के प्रहरी होते हैं। मीडिया आधुनिक युग के गति मापक यंत्र व समाज का थर्मोमीटर है, जो सामाजिक वातावरण रूपी तापमान को भांप लेता है। कहते हैं कि “झुक जाती है तलवार भी अखबार के आगे, झुक जाती है सरकार भी अखबार के आगे। उंगली पै नचाती है यह शरमायादार को, सड़कों पर नाचाती है यह लीडर की कर को। मीडिया में वो शक्ति है, जो मुर्दों में होश डाल देती है, तो जिंदों में जोश भर देती है। जमुई में अनेक कार्यक्रम होने के बावजूद भी आप के द्वारा 30 जून को आयोजित होने वाले पासवान महासम्मेलन को काफी तरजीह दी गई थी। सुभाष पासवान जमुई में राज्य स्तरीय पासवान महासम्मेलन कराकर एक इतिहास रच दिया है। मिस यूनिवर्स ऑफ़ इंडिया परी पासवान और सुर संग्राम विजेता लोकप्रिय गायक आलोक पासवान जैसे हस्तियां आईं जो देश और समाज के लिए आईकन एवं आइडल हैं यह बहुत बड़ी बात है।
जिला अध्यक्ष सुभाष पासवान ने विविध पत्रकारो को सम्मानित करने के बाद कहा कि मीडिया लोकतंत्र की आत्मा है। यदि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ खबर पालिका की लेखनी बंद हो जाए तो देश खतरे में पड़ जाएगा। पासवान महा सम्मेलन में इनकी योगदान को हम भूल नहीं सकते। पासवान सम्मेलन में आए हुए अतिथियों जैसे अखिल भारतीय पासवान उत्थान परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामस्वरूप सिंह दुसाध, मिस यूनिवर्स ऑफ इंडिया एंड वर्ल्ड परी पासवान, सुर संग्राम की विजेता और लोकप्रिय गायक आलोक पासवान, बिहार राज्य के पासवान उत्थान परिषद के अध्यक्ष, पासवान सम्मेलन के मुख्य अतिथि डॉ गौरी शंकर पासवान सहित तमाम सम्मानित अतिथियों के प्रति मैं हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। क्योंकि आपकी उपस्थिति और आपकी प्रेरणाप्रद शब्दों ने हमारा उत्साह वर्धन किया है।
सुभाष ने कहा कि ऐतिहासिक पासवान महासम्मेलन आपके स्नेह, सहयोग एवं मार्गदर्शन से ही सफल संभव हो पाया है। आपकी गरिमामई उपस्थित से यह सम्मेलन सामाजिक जागरण, एकता और सम्मान का प्रतीक बन गया। हम यह सम्मेलन समाज के हर व्यक्ति की आवाज और भावी पीढ़ी के प्रेरणा स्रोत के रूप में समर्पित करते हैं। हम इस कार्यक्रम की सफलता में डॉ करीना पासवान की अध्यक्षता, नेतृत्व और प्रेरक भूमिका को दाद देते हैं और उन्हें विशेष धन्यवाद देते हैं। श्री पासवान ने कहा कि जहां एकता होती है, वहां समाज आगे बढ़ता है एवं जहां नेतृत्व होता है, वहां इतिहास बनता है। एक बार पुनः खासकर मेरी प्रिय और छोटी बहन मिस यूनिवर्स ऑफ़ इंडिया परी पासवान, आलोक पासवान रामस्वरूप सिंह दुसाध सहित आप सभी का हृदय से आभार और धन्यवाद।
जमुई टुडे न्यूज़ डेस्क



