जमुई जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत बौगईया गांव में रविवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई। मृतक की पहचान 47 वर्षीय लक्ष्मण यादव, पिता बोढ़न यादव के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार लक्ष्मण यादव अपने मवेशियों को चराने खेत की ओर गए थे, तभी अचानक तेज बारिश के साथ आसमान से गिरी ठनका की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पत्नी-बच्चों की चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया। सूचना मिलने पर राजद की पूर्व विधायक सावित्री देवी मौके पर पहुंचीं और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर सांत्वना दी। उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव मदद और मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान राजद युवा नेता विजय शंकर यादव भी मौजूद रहे।
सोनो से योगेंद्र प्रसाद उर्फ कुंदन की रिपोर्ट



