जमुई, मंडल कारा जमुई में आज से कैदियों के बीच मानवता और शांति का संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से राज विद्या केंद्र, जमुई की टीम द्वारा श्री प्रेम रावत जी की वीडियो प्रस्तुति “शांति का संदेश” शुरू की गई। यह कार्यक्रम 14 सितंबर 2025 तक चलेगा। इसका मकसद कैदियों को धर्म, जाति और संप्रदाय से ऊपर उठकर भाईचारा और आत्म-शांति की ओर प्रेरित करना है।
साथ ही, कारा प्रशासन के अनुरोध पर जन शिक्षण संस्थान, जमुई की ओर से 30 कैदियों के लिए कंप्यूटर का बेसिक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी प्रारंभ किया गया है। एक महीने तक चलने वाले इस प्रशिक्षण के अंत में सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य कैदियों को रिहाई के बाद रोजगार से जोड़ना और उन्हें समाज की मुख्यधारा में पुनः स्थापित करने में मदद करना है।



