जमुई, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP) नगर इकाई जमुई के द्वारा प्राध्यापक यशवंत राव केलकर जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर सम्मान समारोह सह छात्र संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार-झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डॉ. याज्ञवल्क्य शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि प्रा. केलकर ने संगठन को छोटे पौधे से वटवृक्ष बनाने में जो योगदान दिया, उसी कार्यपद्धति और सिद्धांतों पर चलते हुए आज ABVP विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन बना है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य विक्की आनंद, नेचर विलेज के संस्थापक सह पूर्व अंचलाधिकारी निर्भय प्रताप सिंह, जिला संयोजक अखिलेश सिंह, नगर अध्यक्ष आशुतोष सिंह, नगर मंत्री अभिनय दुबे, पूर्व कार्यकर्ता भास्कर सिंह और जिला सह संयोजक दीपक कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
निर्भय प्रताप सिंह ने कहा कि ABVP केवल छात्रहित ही नहीं बल्कि राष्ट्रहित और सामाजिक सरोकारों के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम में मेहंदी प्रतियोगिता और क्विज प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही टॉपर छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस मौके पर सैकड़ों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति से कार्यक्रम उत्साहपूर्ण रहा।
JAMUI TODAY News Desk



