जमुई जिले में अतिक्रमण मुक्त अभियान को लेकर जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में डीएम ने नगर निकायों और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला मुख्यालय सहित झाझा नगर परिषद, सिकंदरा नगर पंचायत, अलीगंज, चकाई आदि क्षेत्रों में अतिक्रमण को स्वयं हटाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए।
जिला पदाधिकारी ने बताया कि 10 दिसंबर 2025 से जिले की प्रमुख सड़कों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने की विशेष अभियान-श्रृंखला शुरू की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निष्पक्ष, सुरक्षित और प्रभावी ढंग से की जाए।
बैठक में अपर समाहर्ता रवि कान्त सिन्हा, जिला परिवहन पदाधिकारी सुनील कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सौरव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, स्थापना उपसमाहर्ता नागमणि वर्मा, यातायात पुलिस उपाधीक्षक, नगर परिषद जमुई एवं झाझा के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचलाधिकारी जमुई सहित पुलिस विभाग के कई अधिकारी उपस्थित रहे।



