जमुई जिला स्थापना दिवस के अवसर पर जिला जनसंपर्क कार्यालय, जमुई द्वारा प्रकाशित स्मारिका “जमुई: संस्कृति एवं संकल्प” का विमोचन जिला पदाधिकारी नवीन एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने संयुक्त रूप से किया। यह स्मारिका जिले की पहचान, विशेषताओं और गत वर्ष की उल्लेखनीय उपलब्धियों को समर्पित है।
जिला पदाधिकारी नवीन के मार्गदर्शन में इस स्मारिका के प्रकाशन में गौतम कुमार, कार्यपालक अभियंता, सिंचाई प्रमंडल, जमुई तथा डॉ. मेनका कुमारी, अवर निर्वाचन पदाधिकारी, जमुई की अहम भूमिका रही। वर्तमान संस्करण में जमुई की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक और भौगोलिक विशेषताओं का विस्तृत परिचय प्रस्तुत किया गया है।

स्मारिका की शुरुआत स्वतंत्रता सेनानी एवं समाजवादी नेता श्रीकृष्ण सिंह के जीवन परिचय से होती है। इसके बाद जिले के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, नदियों, झरनों और जलाशयों का आकर्षक विवरण दिया गया है। साथ ही बिहार आम विधानसभा चुनाव 2025 में प्रशासन की उल्लेखनीय सफलता को भी प्रभावशाली ढंग से समाहित किया गया है।
यह प्रकाशन पाठकों को जमुई के गौरवशाली इतिहास, प्राकृतिक सौंदर्य और प्रशासनिक उपलब्धियों से अवगत कराता है।



