जमुई/चकाई, राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ चकाई बाजार स्थित सब्जी मंडी स्तिथ हनुमान मंदिर से किया गया.जेपी सेनानी अंगराज राय ने अपनी ओर से समर्पण राशि देकर इस अभियान का शुभारंभ किया.जिसके बाद समिति के सदस्यों द्वारा सब्जी मंडी ,जयप्रकाश चौक,चकाई बाजार आदि इलाके में घूम घूम कर गाजे-बाजे और जय श्रीराम के जयघोष के साथ समर्पण अभियान के तहत समर्पण राशि ईकट्ठा किया गया.इस दौरान लोगों ने बढ़ चढ़कर आस्था दिखाते हुए समर्पण राशि जमा किया.समर्पण राशि अभियान कार्य में जुटे समिति के सदस्यों ने बताया कि 15 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रखंड के विभिन्न गांव एवं पंचायतों में इस अभियान के तहत राम भक्त घर-घर जाकर समर्पण राशि जूटाएंगे.

इसके लिए अलग-अलग टोली का गठन किया गया है. एक भी घर नहीं छूटे और दूरदराज के आदिवासियों तक को इस अभियान से जोड़ने के लिए गठित कमेटी के सदस्य घर घर जाएंगे. उसके बाद जमा की गई राशि को ऑनलाइन मंदिर निर्माण समिति के ट्रस्ट में ट्रांसफर किया जाएगा. इस अवसर पर समापन राशि देने के लिए लोगों में काफी उत्साह देखा गया.इस अभियान में धर्मवीर आनंद , अमरनाथ तिवारी, कृष्ण कुमार गुप्ता , श्यामसुंदर राय ,अमित कुमार दुबे , समित कुमार प्रिंस, संयोग केशरी, संतोष पासवान ,नीरज यादव भुनेश्वर यादव आदि मौजूद थे.
विकास कुमार लहेरी की रिपोर्ट
विज्ञापन

jamui, कलरव, पहला राज्य पक्षी महोत्सव का दूसरा दिन, CM नीतीश कुमार ने किया पक्षी महोत्सव में शिरकत



