Jamui , जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया। शेखपुरा जिले के कसार थाना की पुलिस वाहन चौडीहा इलाके के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद वाहन सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर रुक गया। इस दुर्घटना में कसार थानाध्यक्ष समेत कुल छह लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, शेखपुरा पुलिस दो नाबालिग बंदियों को लेकर शेखपुरा से जमुई स्थित पर्यवेक्षण गृह आ रही थी। इसी दौरान चौडीहा के पास सड़क पर अचानक दो जानवर आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद गाड़ी पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों और 112 पुलिस टीम की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया गया।

घायलों में कसार थानाध्यक्ष संतोष कुमार, सिपाही रवि कुमार, चौकीदार श्रवण कुमार और चौकीदार अलख निरंजन शामिल हैं। वाहन में मौजूद दोनों नाबालिग बंदी भी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि थानाध्यक्ष संतोष कुमार के हाथ में गंभीर चोट आई है।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि सड़क पर अचानक जानवर आ जाने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्होंने कहा कि दोनों नाबालिग हत्या के मामले में आरोपी हैं।
Jamui Today News Desk



