जमुई, 15 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम, जमुई में आयोजित मुख्य समारोह में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री सह जमुई जिले के प्रभारी मंत्री संजय सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और उसे सलामी दी।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश की आजादी महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान का परिणाम है। स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की भावना को मजबूत करते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। देश को सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने की जरूरत है।
समारोह में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मियों, स्कूली बच्चों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने भाग लिया। राष्ट्रगान के दौरान पूरा स्टेडियम देशभक्ति की भावना से गूंज उठा।

प्रभारी मंत्री ने जिलेवासियों सहित सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रहित में सक्रिय योगदान देने और सशक्त एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।
जमुई टुडे न्यूज डेस्क
विज्ञापन






Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.