जमुई जिले के नवीनगर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी प्रीति पूजा गंभीर रूप से घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि हाल ही में उनका तबादला हुआ था। वे जमुई में योगदान देने के बाद अपनी कार खुद चलाकर जमुई से लखीसराय लौट रही थीं। इसी दौरान नवीनगर के समीप उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई।

हादसे के बाद स्थानीय लोग तत्काल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसी प्रीति पूजा को सुरक्षित बाहर निकाला। दुर्घटना में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए जमुई के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा कार के अचानक अनियंत्रित होने के कारण हुआ। इस मामले में मत्स्य प्रसार पदाधिकारी ने बताया कि मैं जमुई से अपना योगदान देकर लखीसराय वापस जा रही थी तभी अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नहर में पलट गई।
इलाज कर रहे डॉक्टर नीरज साह ने बताया फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर है। उन्होंने बताया कि उन्हे सिर, छाती में चोट है। दो तीन दिन पूरी तरह से ठीक होने में लगेगा । उनका सीटी स्कैन कराया जा रहा है।



