जमुई। त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों के साथ साझा करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गिद्धौर निवासी सामाजिक कार्यकर्ता कुमार सुदर्शन सिंह ने दुर्गा पूजा के अवसर पर दिव्यांग परिवारों के बीच राशन का वितरण किया। इस दौरान 15 दिव्यांग परिवारों को दो महीने का राशन उपलब्ध कराया गया, ताकि वे भी त्योहार की खुशियों में शामिल हो सकें। राशन वितरण कार्यक्रम के तहत देवाचक, सिकरिया, शास्त्री कॉलोनी जमुई, चौरा, मलयपुर और अगहरा गांव के दिव्यांग लोगों को पतौना, जमुई में राशन दिया गया।
कुमार सुदर्शन सिंह हर त्योहार पर असहायों, अनाथों, जरूरतमंद महिलाओं और दिव्यांग लोगों की सहायता कर उनके जीवन में खुशियां लाने का प्रयास करते हैं। उनका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को राहत पहुंचाने के साथ सामाजिक सहयोग और मानवीय संवेदना की भावना को मजबूत करना है।
त्योहार के मौके पर जरूरतमंद परिवारों को राशन मिलने से उन्हें आर्थिक सहारा मिला। इस तरह की पहल समाज में सेवा, सहयोग और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देती है।





Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.