आयुर्वेदिक इलाज के लिए सोशल मीडिया पर वायरल है वैद्य जी
जमुई , जमुई जिला के लछुआड़ के रहने वाले श्री साहेब आयुर्वेदिक वाले वैद्य जी श्री यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों वायरल है। वायरल वीडियो में वैद्य जी 10 से 15 व्यक्तियों के साथ मिलकर शराब का जाम छलक रहे हैं। 6 मिनट 25 सेकंड के वीडियो में वैद्य जी कुछ लोगों के साथ टेबल पर बैठे हैं। वहीं कुछ लोग आसपास खड़े हैं। वीडियो में साथ तौर पर देखा जा सकता है कि वहां पर शराब का दौर चल रहा है। वैद्य जी के हाथ में भी शराब से भरी ग्लास है। वे सामने वाले एक व्यक्ति के साथ शराब से भरी गिलास से गिलास टकराते हैं। और फिर उस जगह पर शराब पीने पिलाने का दौर शुरू हो जाता है। शराबबंदी वाले राज्य बिहार में इस तरह का शराब की पार्टी करते वीडियो वायरल होने पर लोग सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा कर रहे है।
आयुर्वेदिक इलाज के लिए सोशल मीडिया पर वायरल है वैद्य जी
श्री साहब आयुर्वेद के संस्थापक वैद्य श्री यादव अपने आयुर्वेदिक इलाज को लेकर पूरे बिहार में सोशल मीडिया पर वायरल है। उनसे इलाज करने के लिए दूर-दूर से लोग उनके पास पहुंचते हैं। वह दावा करते हैं कि वह आयुर्वेदिक तरीके से कई बीमारियों का इलाज करते हैं। अभी कुछ महीने पूर्व वैद्य जी अपने करोड़ों की गाड़ी को लेकर भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए वैद्य जी करोड़ों के आरामदायक गाड़ी से चलते है।

पार्टी में शराब की बोतल के साथ एक व्यक्ति
वैद्य जी के पुत्र ने कहा पापा शराब नहीं पीते हैं , वे कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे…
वायरल वैद्य जी के शराब पीते वायरल वीडियो पर जब उनके बेटे रवि यादव से बात की गई तो उन्होंने वैद्य जी के शराब पीने से इनकार किया। उनका कहना है कि मेरे पापा शराब नहीं पीते हैं वह कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। एक दवा है मेरे पास कोल्ड ड्रिंक बनाने वाला उसी को सब लोग पी रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि वहां पर शराब की बोतल भी दिख रही थी तो उन्होंने कहा कि शादी की पार्टी थी, इसलिए कई लोग वहां पर शराब पी रहे थे।
जब उनसे इस वायरल वीडियो के लोकेशन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि झारखंड के बॉर्डर के पास जामताड़ा के निकट चितरंजन का वीडियो है। वहां पर मेरे पापा एक शादी समारोह में गए थे।
खैर मामला जो भी हो वायरल वैद्य की शराब पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इसपर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
जमुई टुडे न्यूज डेस्क



