जमुई, लछुआड़ थाना क्षेत्र के आजाद नगर में जमीनी विवाद को लेकर मंगलवार की दोपहर तब बवाल हो गया जब दो पक्ष आपस मे विवादित जमीन पर आम के पेड़ से आम तोड़ने को ले कर विवाद हो गया. जिसमे एक पक्ष के कई अराजकतत्वों ने कई राउंड फायरिग करके दहशत ही नही फैला दी बल्कि एक युवक को गोली भी मार दी.गोली लगने से एक युवक घायल हो गया और उसे सिकन्दरा से जमुई तथा जमुई से पटना रेफर कर दिया गया. वही एक भाई को गोली छूते हुए निकल गया.
बता दे कि गौहर नगर निवाशी अशोक यादव एवं कामेश्वर पासवान के बीच जमीनी विवाद काफी लबे समय से चल रहा था. उसी जमीन पर एक आम का पेड़ है. जिससे आम तोड़ने को ले कर विवाद बढ़ गया. जिसके बाद दोनों पक्ष में जम कर मारपीट हुआ. जिसमें गोहरनगर निवाशी अशोक यादव के 24 वर्षिय पुत्र विकास कुमार को पेट मे गोली लग गयी. जिससे उसे पटना रेफर कर दिया.
वही जानकारी देते हुए अशोक यादव का पुत्र ने बताया कि हम लोग विवादित जमीन के निकट बैठे थे.वही कामेश्वर पासवान अपने का पुत्र रंजीत पासवान वही पहुँच कर गली गलौज करने लगा जिसके बाद हम लोग ने कहा कि हमलोग को क्यो गली दे रहे हो जिसके बाद बात बात में बहुत बढ़ गया. उसके बाद कामेश्वर पासवान एव उसके पुत्र अजीत पासवान, रंजीत पासवान, कौशल पासवान सभी ने मिल कर कई राउंड गोली चलाई और मेरे भाई विकास यादव को गोली मार दी.
प्रवीण कुमार दुबे की रिपोर्ट