Jamui, बुधवार की दोपहर सिकंदरा थाना क्षेत्र के एनएच 333 ए सिकंदरा जमुई मुख्य मार्ग पर धधौर गांव के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान शेखपुरा जिले के करंडे थाना अंतर्गत लहना गांव के मोहित भुंइया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि युवक अपने ससुराल शिवडीह महादेव सिमरिया से पल्सर बाइक से अपना घर लहना लौट रहा था।इसी बीच धधौर गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक की बाइक में जोरदार ठोकर मार दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया।
लिंक पर क्लिक कर देखिए घटनास्थल का वीडियो
https://facebook.com/801047022021072
घायलावस्था में ग्रामीणों के सहयोग से उसे सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।चिकित्सकों द्वारा देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पहुंची सिकंदरा पुलिस ने युवक के शव को उठाकर पोस्टमार्टम के लिए जमुई भेज दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा। बहरहाल पुलिस विंदुवार घटना की छानबीन में जुट गई।
वही मौके पर एक युवक ट्रैक्टर का चाभी निकाल कर भागने का प्रयास कर रहा था। जिसको ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई कर दिया। जब तक पुलिस नही पहुंची तब तक ग्रामीणों द्वारा उक्त युवक को पड़कर बैठा कर रखा गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो युवक को पुलिस के सुपुर्द ग्रामीणों ने कर दिया।
सिकंदरा से प्रवीण दुबे की रिपोर्ट