जमुई, पुलिस ने जदयू नगर अध्यक्ष पवन साह पर जानलेवा हमला करने के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सदर थाना क्षेत्र के महिसोडी निवासी घंटी साह उर्फ मनीष के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीश सुमन ने बताया कि पुलिस द्वारा किए गए अनुसंधान और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पवन साह के ऊपर जानलेवा हमला करने के आरोप में घंटी साह उर्फ मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है।पवन साह और घंटी साह के बीच बस स्टैंड की चुंगी वसूलने को लेकर पूर्व का विवाद था। इस मामले को लेकर घंटी साह ने पवन साह की हत्या करने की नीयत से गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया।
जानकारी देते एसडीपीओ सतीश सुमन
आपको बताते चलें कि बीते मंगलवार की देर रात 10 बजे पवन साह पर अज्ञात अपराधी द्वारा जान से मारने की नीयत से उसके घर के समीप दो गोली मारी गई थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजनों द्वारा इलाज के लिए उनको पटना ले जाया गया था। पवन साह का इलाज पटना ले एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
कुमार नेहरू की रिपोर्ट